जग
**********************
जग में कोई ना सिरमोर रे बंदे
**********************
आश की डोर ना छोड रे बंदे
भले घटाए हो घनघोर रे बंदे
ले परीक्षा देवे झकझोर रे बंदे
आएगी जीवन में भोर रे बंदे
शांति की ओर ना छोर रे बंदे
कालरात्रि सी रजनी घोर रे बंदे
वक्त वही ना तू कमज़ोर रे बंदे
अधर्म का कहाँ रहा ठौर रे बंदे
फिज़ाओ मे यही है शोर रे बंदे
जग में ना एक सा दौर रे बंदे
कर कोशिश पुरजोर रे बंदे
हैं परमसुख भावविभोर रे बंदे
उनके हाथों सबकी डोर रे बंदे
कल बारी थी किसी की
कल होगी और रे बंदे
उड जाऐंगे ये प्राण पखेरु
पड़ा धरा पर मोर रे बंदे
जग में कोई ना सिरमोर रे बंदे
भाग ना हो तो गिरे हाथ से कौर रे बंदे
सप्तम् मर्म करें बात पे गौर रे बंदे
परमार्थ कर बन ना कठोर रे बंदे
**********************
बिनीत कुमार "सप्तम्"
स्वरचित
22/05/2021
**********************
Comments