कैसी ये जदोजहद

** कैसी ये जदोजहद **
- - - - - - - - - - - - - - - - - 
कैसी  ये जदोजहद,
जान ज़रा अपनी हद,
है चिरकाल कहाँ कद,
कैसा पद का मोह मद,
कैसी ये जदोजहद........

थोड़े  में  ही  फूल  गये,
अपनो को ही भूल गये,
प्रीत के धागे खुल  गये,
स्वप्न हिंडोलें में झूल गये,
बाबरा खुशी से गदगद,
कैसी ये जदोजहद........

वाकया पर नही है वश,
हालात है जस के तस,
दिल खोलके ज़रा हंस,
ना सता बस कर बस,
नीम सी कडवी जिंदगी, 
कहीं मिसरी कहीं शहद,
कैसी ये जदोजहद........

रिश्ते नाते अनमोल रे,
मन की आँखें खोल रे,
तोल मोल के  बोल  रे,
दिलो दिमाग में झोल रे,
जलबिन महत्वहीन नीरद,
कैसी ये जदोजहद........

अविजित प्रीत संसार में,
नोक  झोक  परिवार में,
जीत का सम्पुट  हार में,
हासिल नहीं कुछ रार में,
कुटुम्ब घाम शिशिर शरद,
कैसी ये जदोजहद........

- - - - - - - - - - - - - - - - - 
        बिनीत कुमार मिश्रा
               स्वरचित
          28/02/2021

Comments

Popular posts from this blog

Dental impalant introduction

भूत प्रेत होते हैं, पहली बार का एहसास

Dental implant