समीक्षा
*** समीक्षा ***
प्रवाहिनी कलकल,
उथल पुथल
जल विकल,
प्रमाद दलदल,
यत्न विफल,
अमावस सा
जीवनपथ,
छल प्रतिपल,
सलिल निश्छल,
महल अचल,
नयन नीर,
अधीर पीर,
अबाह तीर,
हिय चीर
घाव गंभीर,
संवेग ज्वार,
भादो क्वार,
टूटा हार,
छूटा घर द्बार,
आश अटल,
मानस पटल,
काल प्रबल,
हलाहल अनल,
आहत मन,
घायल तन,
खानाबदोश बन,
फिरे वन वन,
सीने में रोष,
किसका दोष ?
पस्त जोश,
मंजर खामोश,
जि़द में अडे,
छोटे क्या बडे,
पाषाण भांति भू पड़े,
तरुवर बन खडे,
थांमे कमान,
द्बार पर ध्यान,
भोर अवसान,
अधखिले प्रसून,
भावशून्य बागवान,
ढोकरों से शिक्षा,
कर्मो की *समीक्षा*
हरिमिलन की चाह,
गोपियों सी प्रतीक्षा,
अंर्तनांद,
मिथ्या संवाद,
स्वछंद जीवन
धन उन्माद,
अंर्तद्बंद,
जीवन चंद,
कपाट बंद,
द्वेष बुलंद,
अभेद दीवार,
दुर्भर दीदार,
दंभ सी मीनार,
टूटे हृदय तार,
उजालों से आश,
सुकून की तलाश,
अनायास प्यास,
तम सा आभास,
पस्त हौसला,
क्षत विक्षत घोसला,
फूल चुभे शूल,
अरमान हुये धूल,
अलगाव का भाव,
रिश्तों में बिखराव,
पथराये नैन,
करवटों में रैन,
नित कटु बैन,
निशदिन ना चैन,
अर्श से फर्श,
अस्तित्व से संघर्ष,
दिवस मानो बर्ष,
दर्द का उत्कर्ष,
भ्रम की दीवारों में,
रिश्ते धूं धूं जलते है,
आक्षेपों का दौर हो जहाँ,
अनुराग कहाँ पलते है.....
बिनीत कुमार मिश्रा
स्वरचित
Comments