प्रेम का ज़हाँ बसालो **
ना तू जीता ना मै हारा
बीती बातें दिल से भुलादो
बना रहे यक़ीन भाईचारा
ग़िले शिक़वे रार मिटालो
चार दिनों का जीवन सारा
आगे बढकर गले लगालो
नीलगगन के चाँद सितारा
द्वार देहरी आँगन सजालो
इक दूजे बिन कहाँ गुज़ारा
ज़रा हंसों क़हक़हे लगालो
खट्टा मीठा कटु तीखा ख़ारा
सब मिलजुल हाथ बटा लो
वक्त का मारा बेघर बंजारा
बेसहारा बाँहो मे उठालो
खटपट नोकझोंक लाज़मी
अन्तर्भेद अंतःकलह टालो
बढा लो सोच दिल दायरा
प्रीत पुनीत रीत अपनालो
नज़रंदाज कर तू म़ाफ़ी दे
ज़रा दरिया दिली दिखादो
आश ख़ुशी अदब का गारा
से... प्रेम का ज़हाँ बसालो
कल कौन हो रुख़सत-ए-ज़हाँ
आओ आज का लुफ्त उठालो
हो जाएगा क़िताब-ए-दफ़न
राहों में पलक पावडे बिछालो
**********************
बिनीत कुमार "सप्तम्"
स्वरचित
27/06/2021
**********************
Comments