ज़िंदगी तेरे खेल निराले है
********************
ज़िंदगी तेरे खेल निराले है
********************
ज़िंदगी तेरे खेल निराले है
राहों में अंधेरे उजाले है
कदमताल मिलाये कैसे
सीनें में दर्द पाँव में छाले है
ज़िंदगी तेरे खेल निराले है
राहों में अंधेरे उजाले है
तन्हा अकेले ही चल रहे
बुझते दिये से जल रहे
जीवन का भरोसा क्या
अरमाँ-ए-दिल मचल रहे
टूटे हुए मय के प्याले है
ज़िंदगी तेरे खेल निराले है
राहों में अंधेरे उजाले है
जल रहे पिघल रहे
यूँ हाथों को मल रहे
वक्त के सांचे में ढल रहे
तेरे संग हम बदल रहे
यहाँ बहुत गडबडझाले है
ज़िंदगी तेरे खेल निराले है
राहों में अंधेरे उजाले है
कल के सपने पल रहे
दिलासा देकर छल रहे
नज़रों में तेरे खल रहे
सीने में मूंग दल रहे
पस्त मोहरे पिटी चाले है
ज़िंदगी तेरे खेल निराले है
राहों में अंधेरे उजाले है
तवे में ख्वाब तल रहे
रणवीर धीर उबल रहे
मौज़ तरंग से उछल रहे
मौका देख निकल रहे
अबुझ पहेली सा जीवन
अक्ल में पड़ गये ताले है
ज़िंदगी तेरे खेल निराले है
राहों में अंधेरे उजाले है
********************
बिनीत कुमार "सप्तम्"
स्वरचित
28/05/2021
********************
Comments