अहिंसा का पुजारी
अहिंसा का पुजारी
हे भारती के लाल,
ना कर तू बवाल,
तोड़ दे भ्रम जाल,
समझ ले हर चाल,
कैसी ये खुमारी है,
पिसी जनता सारी है...
मनो में पशोपेश है,
संकटों में घिरा देश है,
आतंक का प्रवेश है,
क्या खूब तेरा संदेश है,
पथ में तमाशा जारी है,
फैली कैसी महामारी है...
लाल किले का मंजर,
घोपा अपने ने खंजर,
धानी से हुई मै बंजर,
बहते रहे नीर झरझर,
क्या गत हुई हमारी है
सपूत बडे़ संस्कारी है...
प्यारे तू देश को संभाल,
ना बन जी का जंजाल,
नाहक ना तू बजा गाल,
इज्ज़त का तो हो ख्याल,
देख रही दुनिया सारी है,
वतन से कैसी गद्दारी है....
आहों पर हुए लाखों बलि,
गुलामी से मुक्ति थी मिली,
खाबों की कली थी खिली,
सीने में क्यूँ कटुता पली,
मान जा भारत-ए-भाल,
तू अहिंसा का पुजारी है,
कर संवाद.. हर समस्या,
का हल रायशुमारी है...
बिनीत कुमार मिश्र
स्वरचित
Comments