कटी पतंग
*** कटी पतंग ***
- - - - - - - - - - - - - - - -
मस्ती में कलंदर
अल्हड़ सा मलंग
कुटिल धूर्तता अशेष
कुंडली मारे भुजंग
क्षुब्ध विलाप करे धरा
मनमैल धोए का गंग
माया फेर में फंसे है
चंचल चपल तुरंग
मनुज नाना रुप रंग
वरुण सा उर्मि तरंग
देख सुनके हुए दंग
घर परिवार देश में
नशे में मानो मतंग
पी रखी हो भंग
दिलोदिमाग में जंग
घर परिवार देश में
मचा हुआ हुडदंग
दिखावटी प्रेम है
मन से हुए तंग
उधेड़बुन मे खोये
चेहरे है बदरंग
मानवता शून्य
घेरे हुए कुसंग
स्वहित की चर्चा
बुराई भरा प्रसंग
अन्तर्भेद विशाल
कोई नहीं है संग
दीन हीन पर रौब
झाडते बाहु दबंग
द्वेष दंभ की इम्तेहा
जीवन कटी पतंग
बैर अनर्गल प्रलाप
अपनो से मोहभंग
विधि विधाता विपरीत
क्या करे भाव विनीत
भूतलक्षी घाव प्रभाव
कटुता बदले की आग
चेहरे पे चेहरा है
चरित्र है बदरंग
शब्दभेदी बाण से
आहत अंग अंग
वक्त नसीब के मारे
है क्या करें बजरंग
- - - - - - - - - - - - - - - -
बिनीत कुमार मिश्रा
स्वरचित
14/05/2021
Comments