***** नज्म *****
**********************
जीवन की इन सूनी राह में
यूँ अनमने से चले जा रहे है
आश निराश रूख़ निग़ाह में
दीप-ए-दिल जले जा रहे है
प्रीत भी टीस भी आह में
नज़रों में उनके ख़ले जा रहे है
फ़रेब के जंजाल थे गुनाह में
सांचें-ए-वक्त में ढलें जा रहे है
थी बेबसी ख़ामोशी चाह मे
सपने कल के पले जा रहे है
सुपुर्द-ए-ख़ाख़ इश्क डाह में
पछताते हाथ मले जा रहे है
सुकुन मिलता कहाँ पनाह में
तीर-ए-तरकश से छले जा रहेहै
**********************
बिनीत कुमार "सप्तम्"
स्वरचित
11/06/2021
**********************
Comments